मकर संक्रांति पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़, 4.90 लाख ने हर की पैड़ी पर लगाई आस्था की डुबकी

0
12

हरिद्वार।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सायं गंगा आरती दर्शन तक लगभग 4 लाख 90 हजार श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी एवं अन्य प्रमुख घाटों पर गंगा में स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और घाटों की निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। स्नान के बाद अधिकांश श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मकर संक्रांति स्नान पर्व पूरी तरह व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here