हरिद्वार | सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को पड़ा भारी

0
10

हरकीपैड़ी पर सोशल मीडिया वीडियो बनाने का शौक दो युवकों को पुलिस थाने तक ले पहुंचा। अरबी (शेख) वेशभूषा में घूमते हुए वीडियो शूट कर रहे दोनों युवकों को स्थानीय लोगों के विरोध के बाद कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, युवकों द्वारा बनाए जा रहे वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका थी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई और कुछ ही घंटों में दोनों युवकों को रावली महदूद सिडकुल क्षेत्र से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बना रहे थे और पहले इस तरह के वीडियो उन्हें सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स दिला चुके हैं। हालांकि, गलती का एहसास होने पर दोनों ने माफी मांगते हुए भविष्य में इस प्रकार की वीडियो न बनाने का आश्वासन दिया।

हरिद्वार पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है। साथ ही आमजन से अपील की है कि किसी भी घटना की सत्यता जाने बिना सोशल मीडिया पर वीडियो या पोस्ट साझा न करें।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि भ्रामक, अधूरी या उकसावे वाली वीडियो पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here