देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच लोक भवन में शिष्टाचार भेंट हुई। मुलाकात के दौरान प्रदेश के वर्तमान विकास कार्यों और भविष्य की विकास रणनीतियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि सरकार प्रदेश के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि प्रदेश के विकास को गति देने के लिए प्रशासनिक और नीतिगत स्तर पर बेहतर समन्वय आवश्यक है।


















