देहरादून में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल का पुलिस ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

0
6

देहरादून। 26 जनवरी को होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एसएसपी अजय सिंह ने परेड ग्राउंड पहुंचकर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल का निरीक्षण किया।

एसएसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशिष्ट अतिथियों एवं आम जनता की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने प्रवेश द्वारों पर कड़ी निगरानी और सघन चेकिंग के साथ-साथ ज्वलनशील वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दर्शकों और आमंत्रित अतिथियों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष परेड में सेना, सीआरपीएफ, आईटीबीपी सहित 10 प्लाटून भाग लेंगी।

देहरादून पुलिस का लक्ष्य है कि गणतंत्र दिवस समारोह को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here