बर्फीली रात में SDRF का ऑपरेशन, सैकड़ों फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    0
    9

    उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हुई भारी बर्फबारी के चलते कई मार्ग अवरुद्ध हो गए, जिससे बड़ी संख्या में वाहन और यात्री पहाड़ों में फंस गए। नैनीताल जिले के रामगढ़–मुक्तेश्वर और धानाचुली बैंड क्षेत्र में SDRF ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। धानाचुली बैंड पर JCB मशीन की सहायता से सड़क से बर्फ हटाकर करीब 20 से 25 वाहनों को सुरक्षित निकाला गया। टिहरी गढ़वाल के घनसाली क्षेत्र में मयाली मार्ग पर शादी समारोह से लौट रहे 8 लोग बर्फ में फंस गए थे, जिन्हें SDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं उत्तरकाशी जिले के लम्बगांव मोटर मार्ग पर चौरंगी क्षेत्र में करीब 75 लोग बर्फ के बीच फंसे थे, जिनका सफल रेस्क्यू किया गया। अत्यधिक ठंड और दुर्गम हालात के बावजूद SDRF की टीमें पूरी रात सक्रिय रहीं और समन्वित प्रयासों से किसी भी बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी क्षेत्र से जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here