हल्द्वानी। दूरस्थ गांव बसानी में सेवा भारती द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 125 से अधिक लोगों ने अपना उपचार कराया। बसानी के सरमाउंट पब्लिक स्कूल में आयोजित इस चिकित्सा शिविर में बसानी क्षेत्र के विभिन्न रोगों से पीड़ित लगभग 125 से अधिक संख्या में लोगों ने अपनी जांच व उपचार कराया। साथ ही सभी रोगियों को दवाएं भी उपलब्ध करायी गई। शिविर में क्षेत्र के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ नीलांबर भट्ट ने रोगियों को उपचार के साथ ही सही दिनचर्या व खानपान के बारे में भी बताया। जबकि वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आरपीएस नेगी ने शिविर में आए सभी बच्चों की जांच की व उन्हें मौसमी बीमारी से बचाव के उपाय बताए। सर्जन अनुभव आर्य व डॉ ऊषा भट्ट ने रोगियों की अनेक समस्याओं का मौके पर निदान किया। शिविर के संचालन में सरमाउंट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ राजेन्द्र सिंह क्वीरा, प्रधानाचार्य वनिता क्वीरा, यशपाल सिंह बिष्ट, सीमांत पॉलीक्लिनिक लामाचौड़ हरीश जोशी, एनएस सुप्याल, श्रेया पंत, पूर्व प्रधान विमला तडागी, दान सिंह तड़ागी, दिव्या कुशवाह, भूबी सिंह आदि लगे रहे।















