रेंजर्स ग्राउंड में शुरू हुआ विक्रम वाहन–ड्राइवर सत्यापन अभियान, 514 वाहनों का होगा अनिवार्य वेरिफिकेशन

0
13

देहरादून में सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से रेंजर्स ग्राउंड में विक्रम वाहन एवं ड्राइवर सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान सोमवार तक चलेगा, जिसके तहत शहर में संचालित सभी 514 विक्रम वाहनों का अनिवार्य सत्यापन किया जाएगा।

अभियान के पहले दिन 142 विक्रम वाहन और चालकों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों की भौतिक स्थिति की गहन जांच के साथ चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। मानकों पर खरे उतरे चालकों को परिचय पत्र जारी किए गए और सत्यापित वाहनों पर विशेष स्टीकर लगाए गए।

जांच के दौरान पांच विक्रम वाहन अनफिट पाए गए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अनफिट या अवैध वाहनों पर प्रभावी रोक लगाना है। आने वाले दिनों में शेष सभी विक्रम वाहनों का सत्यापन पूरा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here