प्रो. समकाल पांडेय बने उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति

0
8

हरिद्वार।
राज्य सरकार ने उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पद को लेकर बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार प्रो. समकाल पांडेय को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक मान्य रहेगी।

शासनादेश में बताया गया है कि यह नियुक्ति चयन समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल के आधार पर की गई है। प्रो. पांडेय वर्तमान में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें एक अनुभवी शिक्षाविद माना जाता है।

विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षाविदों ने इस नियुक्ति को संस्कृत शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अहम कदम बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here