लोहड़ी पर्व ने दिखाई एकता की ताकत, खटीमा में मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में गूंजा “मिनी भारत” का संदेश

0
9

खटीमा में आयोजित सार्वजनिक लोहड़ी समारोह सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर उभरा। समारोह में शामिल होकर पुष्कर सिंह धामी ने सभी को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी जैसे पर्व समाज में भाईचारे, सौहार्द और सामूहिक आनंद की भावना को बढ़ावा देते हैं। विभिन्न संस्कृतियों की सहभागिता यह प्रमाणित करती है कि ऊधमसिंहनगर सही मायनों में “मिनी भारत” है।

कार्यक्रम में नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया। दीपक बाली, विकास शर्मा तथा रमेश चंद्र जोशी ने भी लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here