प्रो. गोविन्द सिंह बने यूओयू के रजिस्टार

0
380

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्याशाखा के निदेशक प्रो. गोविन्द सिंह ने कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया लिया है। कुलसचिव भरतसिंह रावत का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनके मूल विभाग में वापस जाने से यह पद रिक्त हो गया था। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने प्रो. गोविन्द सिंह को कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इससे पूर्व भी प्रो. सिंह सन् 2015 में विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर कार्य कर चुके है। उनके पदभार ग्रहण करने पर विश्वविद्यालय के स्टाफ सहित तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here