एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित गर्ल्स इंटर्नशिप कार्यशाला का समापन हुआ।

0
5

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमवत्स सोसायटी के डॉ. के.के. पांडे ने कहा कि उनकी संस्था नारी सशक्तिकरण और बेहतर समाज निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था के सचिव डॉ. जी.बी. बिष्ट ने पर्यावरण संरक्षण व शिक्षित समाज पर अपने विचार रखे।
विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू बिष्ट ने बताया कि हिमवत्स सोसायटी द्वारा छात्राओं को इंटर्नशिप हेतु तकनीकी व आर्थिक सहयोग दिया गया। IQAC समन्वयक प्रो. नेगी ने ऐसी गतिविधियों को छात्रहित में जरूरी बताया।
मंच संचालन डॉ. नरेंद्र सिजवाली ने किया तथा डॉ. दीपा वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. जोशी, डॉ. धीरेंद्र बनकोटी, डॉ प्रेम प्रकाश डॉ. इंदु पाठक, डॉ. मनराल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here