दिव्यांग कल्याण समिति ने निर्धन बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

0
4

हल्द्वानी। दिव्यांग कल्याण समिति ने रविवार 17 मई को अरुणोदय धर्मशाला हल्द्वानी में 1080 वां शिविर आयोजित कर लगभग 150 से अधिक निर्धन बच्चों का को लेखन सामग्री वितरण की।
शिविर का उद्घाटन संस्था के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा एवं संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक मोहन सिंह बोरा व आरसी पन्त (सेवानिवृत्त उपनिदेशक समाज कल्याण) द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। शिविर में सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक स्व० राजेन्द्र सिंह नेगी अंकल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। शिविर को संस्था के एक महत्वपूर्ण सदस्य शेखर भट्ट ने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में उन्नति करने के लिए पढ़ाई करना आवश्यक है, अतः सभी बच्चों को मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए, और यह भी कहा कि शिविर में वितरित की जाने वाली लेखन सामग्री मात्र पढ़ने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए दी जा रही है। जबकि नवीन बर्मा ने संस्था द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाने चाहिए। मोहन सिंह बोरा द्वारा उपस्थित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।शिविर में लगभग 150 बच्चों को लेखन सामग्री वितरण की गई। सभा को संस्था के उपाध्यक्ष पंकज पांडेय, डॉ राजेन्द्र सिंह क्वीरा, जीवन चन्द्र पन्तौला, दीपक मेहरा, श्रीमती सरस्वती आर्या , श्रीमती निलीमा कांडपाल , श्रीमती कमला साह, सविता रावत, श्रीमती सुमन नेगी, श्रीमती सपना पांडेय, प्रदीप कुमार मिश्रा व मोहन चंद्र पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष श्रीमती धनी नेगी द्वारा की गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में नागेश चंद्र, कमल जोशी डा०एलएस नेगी श्रीमती सीमा निगम, दया किशन सुयाल, श्रीमती सुरजीत कौर, जीतेन्द्र सिंह (सनी भाई) तरुण नेगी, ललित किशोर पाण्डेय, ललित मोहन जोशी, जेसी लोहनी, योगेन्द्र उप्रेती, चेतन नेगी, ललिता नेगी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।श्रीमती धनी नेगी द्वारा संस्था के इन कार्यों में सहयोग देने वाले सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लोगों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी सहयोग करने की अपील की गई। शिविर का संचालन श्रीमती ममता जोशी द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here