हल्द्वानी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने तय समय पर परियोजना को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश को मिलेगा परियोजना से सीधा लाभ जमरानी बांध परियोजना क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस परियोजना से लोगों को सिंचाई समेत पेयजल का भी लाभ मिलेगा इस बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना से, स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, साथ ही पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल जिले के भ्रमण के दौरान गोला नदी में सिंचाई, पेयजल आदि के लिए बनाए जा रहे जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर किए जा रहे कार्यों के बारे में अधिकारियों एवं विशेषज्ञों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री द्वारा परियोजना की प्रगति, समयबद्धता एवं गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए तय समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर, उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत कराए जा रहे अन्य निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना हमारी समृद्धि का प्रतीक है। उत्तराखण्ड राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में जमरानी बांध का भी बहुत बड़ा योगदान होगा और यह राज्य के प्रगति पथ पर आगे बड़ने का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध के निर्माण से जहॉ एक ओर सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी वहीं यहॉ के युवाओं को रोजगार के अवसर भी इससे प्राप्त होंगे। यहॉ पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक महेश खरे द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना अंतर्गत दो टनलों का निर्माण कार्य लगभग 88 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त नदी के पानी के डायवर्सन हेतु कॉफर डैम का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जून 2026 तक टनल निर्माण एवं कृत्रिम डैम का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके उपरांत आगामी मानसून में नदी का पानी टनलों के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद स्थायी बांध के निर्माण कार्य को प्रारंभ कर उसे तेजी से किया जाएगा। उन्होंने अवगत कराया कि जमरानी बांध परियोजना का समस्त निर्माण कार्य जून 2029 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हेतु कार्य तेजी से किया जा रहा है।














