उत्तराखंड।
उत्तराखंड की उभरती धाविका और फ्लाइंग गर्ल के नाम से मशहूर भागीरथी बिष्ट ने एक और बड़ी सफलता अपने नाम कर ली है। कर्नाटक के मेंगलोर में आयोजित 85वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हाफ मैराथन स्पर्धा में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखंड का परचम लहराया।
भागीरथी के कोच सुनील शर्मा (अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक, सिरमौर – हिमाचल प्रदेश) ने बताया कि भागीरथी ने पूरी रेस में बेहतरीन रणनीति, संयम और स्टैमिना का प्रदर्शन किया। इससे पहले वह ईरान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन सहित देश के कई बड़े मैराथन आयोजनों में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं।
वर्तमान में भागीरथी उत्तराखंड के पौड़ी जनपद स्थित रासी स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रही हैं। उनका सपना है कि भविष्य में ओलंपिक खेलों में भारत के लिए मैराथन में पदक जीतें।














