नैनीताल।
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ज्योति अधिकारी को बुधवार को जेल से रिहा कर दिया गया। मंगलवार को हल्द्वानी ACJ कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं, जिसके बाद वे छह दिन बाद जेल से बाहर आईं।
जेल से बाहर निकलते समय ज्योति अधिकारी ने किसी से बातचीत नहीं की। उन्होंने जेल के बाहर स्थित मंदिर की ओर हाथ जोड़कर श्रद्धा व्यक्त की और फिर सीधे कार में बैठकर घर रवाना हो गईं। इस दौरान उनके चेहरे पर निराशा और मायूसी साफ नजर आई।
ज्योति अधिकारी पर उत्तराखंड की महिलाओं व लोक देवताओं के अपमान सहित हथियारनुमा दराती को सार्वजनिक रूप से लहराने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।















