जमानत मिलने के बावजूद आज भी जेल में बंद रहेंगी इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी

0
10

हल्द्वानी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को जमानत मिलने के बाद भी फिलहाल जेल से रिहाई नहीं मिल सकी है। गुरुवार से जेल में बंद ज्योति अधिकारी आज भी न्यायिक हिरासत में ही रहेंगी।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की ACJ कोर्ट सेकेंड ने ज्योति अधिकारी को एक मामले में जमानत प्रदान की थी, लेकिन नैनीताल जनपद के अलावा अन्य जिलों में दर्ज मामलों के चलते उनकी रिहाई संभव नहीं हो पाई है। नियमों के अनुसार जेल से बाहर आने के लिए ज्योति अधिकारी को अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों में अलग-अलग जमानत लेनी होगी।

ज्योति अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड की महिलाओं एवं लोक देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके साथ ही उन पर खुलेआम दराती (हथियार) लहराने का भी आरोप दर्ज है, जिसको लेकर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक अन्य जिलों में दर्ज मामलों में भी न्यायालय से जमानत नहीं मिलती, तब तक ज्योति अधिकारी की रिहाई नहीं हो सकती। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here